पटना : कपड़ा व 53 हजार ले भागे टेंपोचालक

पटना : गांधी मैदान थाने के कारगिल चौक पर सोमवार की सुबह कपड़ा व्यवसायी कन्हैया प्रसाद गुप्ता (दानापुर) का कपड़ों से भरा बोरा और 53 हजार नकद लेकर टेंपो चालक की शक्ल में अपराधी लेकर भाग गये. लेकिन गांधी मैदान पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मात्र दो घंटे के अंदर टेंपो चालक रौशन कुमार […]

पटना : गांधी मैदान थाने के कारगिल चौक पर सोमवार की सुबह कपड़ा व्यवसायी कन्हैया प्रसाद गुप्ता (दानापुर) का कपड़ों से भरा बोरा और 53 हजार नकद लेकर टेंपो चालक की शक्ल में अपराधी लेकर भाग गये. लेकिन गांधी मैदान पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मात्र दो घंटे के अंदर टेंपो चालक रौशन कुमार व उसके सहयोगी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया.
ये दोनों पुरानी पानापुर दियारा के अकीलपुर का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से कपड़ों से भरा बोरा और उन कपड़ों में छुपा कर रखे गये 53 हजार रुपये भी बरामद कर लिये. ये दोनों टेंपो चलाने की आड़ में व्यवसायियों या अन्य लोगों का सारा सामान ले भागते थे.
कोलकाता से माल लेकर पहुंचे थे व्यवसायी : व्यवसायी कोलकाता से कपड़े लेकर ट्रेन से राजेंद्र नगर टर्मिनल पहुंचे. इसके बाद वे रिक्शा से कारगिल चौक पहुंचे और फिर वहां से उन्हें दानापुर जाना था. इसके बाद उन्होंने एक टेंपो को बुक किया और उस पर अपना सारा सामान लाद दिया. इसके बाद उन्होंने जैसे ही टेंपो पर चढ़ने का प्रयास किया, इसी बीच टेंपो चालक रौशन कुमार सामान को लेकर भाग गया.
व्यवसायी गांधी मैदान थाना पहुंचे और मामले की जानकारी दी. इसके बाद गांधी मैदान थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने अपनी टीम के साथ उसे खोजना शुरू कर दिया. सीसीटीवी कैमरे के वीडियो फुटेज से उसकी पहचान हुई और फिर अशोक राजपथ में दूसरे शिकार की तलाश करते हुए गिरफ्तार कर लिये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >