पटना : निर्धारित मार्ग से ही आ-जा सकेंगे

पटना : छठव्रतियों व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंगलवार को दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक एवं बुधवार को रात 2 बजे से सुबह 8 बजे तक पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी. पटना ट्रैफिक पुलिस के द्वारा जारी रूट प्लान के अनुसार छठ घाटों की ओर जाने वाले कुछ सड़कों पर […]

पटना : छठव्रतियों व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंगलवार को दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक एवं बुधवार को रात 2 बजे से सुबह 8 बजे तक पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी. पटना ट्रैफिक पुलिस के द्वारा जारी रूट प्लान के अनुसार छठ घाटों की ओर जाने वाले कुछ सड़कों पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा जबकि कुछ सड़कों पर केवल छठव्रतियों के वाहनों को जाने की अनुमति होगी. पटना जिला में बड़े मालवाहक वाहनों का प्रवेश मंगलवार के पूर्वाह्न 10 बजे से बुधवार के पूर्वाह्न 10 बजे तक वर्जित रहेगा. आपातकालीन सेवा यथा अग्निशामक, एंबुलेंस एवं मरीज लाने वाले वाहनों का आवागमन प्रतिबंधमुक्त रखा गया है.
यातायात व्यवस्था के प्रमुख विंदु: सगुना मोड़ से आरा गोलंबर की ओर जाने वाले छठव्रतियों के छोटे वाहन आरा गोलंबर से दाहिने घूम कर उत्तर (दानापुर बस स्टैंड) की ओर आयेंगे एवं बड़े वाहन आरा गोलंबर से बायें शाहपुर की ओर चले जायेंगे. छठव्रतियों के वापसी के क्रम में सभी मार्ग से इनके वाहनों का परिचालन होगा.
पाटीपुल घाट/दीघा घाट/शिवा घाट/मीनार घाट (दीघा) : इन सभी घाटों पर आने वाले छठव्रतियों/श्रद्धालुओं के वाहन संबंधित घाट के निर्धारित पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क करेंगे और वहां से श्रद्धालु पैदल उक्त घाटों पर जायेंगे.
जेपी सेतु : 1. मंगलवार को केवल रात्रि 9 से 1 बजे तक की अवधि में ही बड़े व भारी वाहनों का परिचालन होगा
.
2. छोटी वाहनों का परिचालन मंगलवार के 2 से 5 बजे तक उत्तर से दक्षिण की ओर और 5 से 7 बजे तक दक्षिण से उत्तर की ओर होगा. बुधवार को 3 से 6 बजे पूर्वाह्न तक उत्तर से दक्षिण की ओर यातायात जायेंगी एवं 6 से 8 बजे पूर्वाह्न तक दक्षिण से उत्तर की ओर यातायात का परिचालन होगा.
बांसघाट : इस घाट पर आने वाले छठव्रतियों/श्रद्धालु के छोटी वाहनों सीधे घाट तक जायेगी और निर्धारित पार्किंग स्थल में पार्क की जायेगी.
– कलेक्ट्रेट घाट
1. गांधी मैदान के अंदर पार्क कर एवं वहां से पैदल घाट तक जायेंगे.
2. बांसघाट से प्रवेश कर दाहिने मुड़कर बने अस्थायी सड़क से कलेक्ट्रेट घाट तक जायेंगे एवं निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क करेंगे एवं वहां से घाट तक पैदल जायेंगे.
– टमटम पड़ाव
फुलवारीशरीफ के टमटम पड़ाव से जगदेव पथ के बीच बड़ी वाहनों का परिचालन बन्द रहेगा. छठव्रतियों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था वेटनरी कॉलेज मैदान एवं कोल्ड स्टोरेज के खाली मैदान में होगी.
– कुर्जी मोड़ से राजापुर पुल
इस मार्ग पर बड़े वाहनोें, बैलगाड़ी एवं ट्रैक्टर का परिचालन बन्द रहेगा.
– बोरिंग कैनाल रोड
यह मार्ग बड़े वाहनों, बैलगाड़ी एवं ट्रैक्टर के लिए प्रतिबंधित रहेगा. दानापुर से राजापुर पुल तक के घाट, जिस पर छठव्रती छठ पर्व करने हेतु अपने निजी/व्यवसायिक छोटी वाहन से आते हैं, इनके वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था पक्की सड़क के दक्षिणी फ्लैंक में मुख्य पथ को छोड़कर की गयी है.
– राजापुर पुल से पुलिस लाइन गोलंबर
यह मार्ग पैदल छठव्रतियों एवं छोटी वाहनों के लिए खुला रहेगा.
कोतवाली से पुलिस लाइन रोड
यह मार्ग बड़ी वाहनों, बैलगाड़ी एवं ट्रैक्टर के लिए बंद रहेगा. इस मार्ग पर छठव्रतियों को लेकर आने वाली छोटे वाहन अशोक राजपथ में आकर चिल्ड्रेन पार्क के पास गांधी मैदान गेट नं.- 4 से गांधी मैदान में प्रवेश कर वहीं पार्क करेंगे एवं वहां से छठव्रती/श्रद्धालु कलेक्ट्रेट घाट/किसी अन्य घाट पर पैदल जायेंगे.
– कारगिल चौक
कारगिल चौक पर कोई भी वाहन नहीं जायेगी. बारीपथ (बाकरगंज की ओर) से आने वाले छठव्रतियों के छोटे वाहन, गांधी मैदान के पूर्वी गेट नं.- 07 से प्रवेश कर गांधी मैदान के अंदर पार्क होंगे एवं वहां से छठव्रती घाटों के लिए पैदल प्रस्थान करेंगे. इसीप्रकार एक्जीविशन रोड/फ्रेजर रोड से आने वाले छठव्रतियों के छोटे वाहन रामगुलाम चौक के पास गांधी मैदान गेट नं- 10 से गांधी मैदान में प्रवेश कर गांधी मैदान के अंदर वाहन पार्क करेंगे एवं वहां से छठव्रती घाटों के लिए पैदल प्रस्थान करेंगे.
– पटना कॉलेज
बारी पथ से अशोक राजपथ में जाने वाले छठव्रतियों/श्रद्धालुओं के वाहन केवल खजांची रोड से अशोक राजपथ में जायेंगे एवं वाहन को पटना कॉलेज मैदान में पार्क कर वहां से पैदल घाट जायेंगे. खजांची रोड में दक्षिण से उत्तर की तरफ (अशोक राजपथ) वाहनों का परिचालन होगा.
– सायंस कॉलेज
एनी बेसेंट रोड, रमना रोड, कुनकुन सिंह लेन से आने वाली सभी वाहन साईंस कॉलेज में आकर पार्क होंगे तथा वहां से छठव्रती गाड़ी पार्क कर पैदल विभिन्न घाटों को प्रस्थान करेंगे. वाहन को एनआईटी मोड़ से आगे प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.
– गांधी सेतु पर वन वे
गांधी सेतु पर छठ व्रत के अवसर पर मंगलवार को दोपहर 2 से 5 बजे तक दक्षिण से उत्तर की ओर परिचालन होगा और शाम 5 से 7 बजे तक उत्तर से दक्षिण परिचालन होगा. बुधवार को 3 से 6 बजे पूर्वाह्न दक्षिण से उत्तर वाहनों का परिचालन एवं 6 से 8 बजे पूर्वाह्न तक उत्तर से दक्षिण की ओर यातायात का परिचालन होगा.
– गायघाट की ओर जाने वाले वाहन: वैसे बड़े/छोटे वाहन जो छठव्रती को लेकर गायघाट की ओर जाना चाहते हैं, वे पुरानी बाइपास अथवा न्यू बाईपास से सीधे धनुकी मोड़, शीतला माता मंदिर अथवा बिस्कोमान गोलंबर से गायघाट की ओर चली जायेंगे. इन वाहनों को गायघाट पुल के नीचे, हाथिया बगान आलमगंज एवं लोहा गोदाम आलमगंज से छठव्रती पैदल घाट तक जायेंगे. अशोक राजपथ से उत्तर पैदल जाने वाली छठव्रतियों के लिए सुरक्षित रहेगा. बाईपास थाना के सामने गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ से व्यावसायिक वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >