पटना: व्रतियों के बीच बांटी गयी पूजन सामग्री

पटना सिटी : विभिन्न संगठनों की ओर से आयोजित शिविर में रविवार को पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने पूजन सामग्री का वितरण किया. मंत्री की ओर से खाजेकलां घाट पर किरण मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूजन सामग्री बांटी गयी. हालांकि, इसकी शुरुआत आंबेडकर चौराहा से की गयी. जहां पार्षद किरण […]

पटना सिटी : विभिन्न संगठनों की ओर से आयोजित शिविर में रविवार को पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने पूजन सामग्री का वितरण किया.
मंत्री की ओर से खाजेकलां घाट पर किरण मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूजन सामग्री बांटी गयी. हालांकि, इसकी शुरुआत आंबेडकर चौराहा से की गयी. जहां पार्षद किरण मेहता व धनंजय मेहता की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सामग्री बांटी गयी. उधर फतुहा भी पथ िनर्माण मंत्री ने पूजन सामग्री वितरित की.
दानापुर. रविवार को गाभतल मेन रोड पर कुशवाहा पंचमहाल पंचायत दानापुर की ओर से छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया. इस मौके पर पंचायत के अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद दीपक कुमार , सचिव विनय कुमार मेहता, नरेंद्र प्रसाद, धीरज कुमार , मुरारी प्रसाद सिंह, डब्ल्यू कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >