दीपावली पर भी घर नहीं लौटे तेजप्रताप, इंतजार करता रहा गया लालू परिवार

पटना : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव दीपावली पर भी रुठे रहे. पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय समेत परिवार के साथ दीपावली मनाने के लिए भी पटना नहीं लौटे. मालूम हो कि लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपनी पत्‍नी ऐश्वर्या राय को तलाक देने के लिए पटना परिवार […]

पटना : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव दीपावली पर भी रुठे रहे. पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय समेत परिवार के साथ दीपावली मनाने के लिए भी पटना नहीं लौटे. मालूम हो कि लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपनी पत्‍नी ऐश्वर्या राय को तलाक देने के लिए पटना परिवार न्‍यायालय में अर्जी दाखिल करने के बाद से घर से लगातार गायब रह रहे हैं.

पत्नी ऐश्वर्या के पक्ष में परिवार के लोगों का समर्थन मिलने के कारण तेज प्रताप यादव रुठ कर घर नहीं आ रहे हैं. वह कभी काशी तो कभी वृंदावन की दौड़ लगा रहे हैं. परिवार के लोगों को उम्‍मीद थी कि दीपावली के मौके पर वह घर लौट आयेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >