PM ही क्यों ना पैरवी करने आएं, हम नहीं मानेंगे, मामा के लड़के ओमप्रकाश और नागमणि ने बनाया मोहरा : तेज प्रताप

पटना : तेज प्रताप यादव ने अपने मामा के लड़के ओमप्रकाश और नागमणि को मोहरा बनाये जाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि मैं अपने फैसले पर अडिग हूं. साथ ही बातों ही बातों में कहा कि पीएम ही पैरवी करने क्यों ना आ जाएं, मैं नहीं मानूंगा. जानकारी के मुताबिक, तेज प्रताप […]

पटना : तेज प्रताप यादव ने अपने मामा के लड़के ओमप्रकाश और नागमणि को मोहरा बनाये जाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि मैं अपने फैसले पर अडिग हूं. साथ ही बातों ही बातों में कहा कि पीएम ही पैरवी करने क्यों ना आ जाएं, मैं नहीं मानूंगा.

जानकारी के मुताबिक, तेज प्रताप यादव ने कहा कि मेरे मामा के लड़के ओम प्रकाश और नागमणि ने मुझे मोहरा बनाया है और अब वह हमारा तमाशा बना रहे हैं. मैं अपने फैसले पर अडिग हूं, बदलनेवाला नहीं हूं. उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश ने मेरी मां से पता नहीं क्या कहा कि वह मेरी बात सुनने को तैयार नहीं हैं. जब मेरी एश्वर्या के साथ झड़प हुई, तो मैंने ओमप्रकाश को बताया, उसने कहा तलाक दे दो. हम कभी शादी नहीं करना चाहते थे.

तेजप्रताप ने कहा कि जब मेरा ऐश्वर्या से झगड़ा हुआ तो उसने खुद कहा कि तुम मुझे तलाक क्यों नहीं दे देते. मैंने इस बारे में पापा-मम्मी से बात की, लेकिन वो मेरी बात सुनने को तैयार ही नहीं हैं. हमने काफी सोच समझकर फैसला किया है, लाख दुनिया मनायेगी, लेकिन हम नहीं मानेंगे, फिर चाहे पीएम ही पैरवी क्यों न करने आ जाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >