पटना : शराब के लिए रुपये नहीं देने पर युवक को मारी गोली

पटना सिटी : शराब के लिए रुपये मांगने पर नहीं देने से नाराज बदमाशों ने 22 वर्षीय युवक के पैर में गोली मार दी और पांच हजार रुपये छीन लिये. जख्मी को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घटना मालसलामी के शरीफागंज की है. 22 वर्षीय राहुल कुमार ने मालसलामी पुलिस को बताया कि मंगलवार […]

पटना सिटी : शराब के लिए रुपये मांगने पर नहीं देने से नाराज बदमाशों ने 22 वर्षीय युवक के पैर में गोली मार दी और पांच हजार रुपये छीन लिये.
जख्मी को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घटना मालसलामी के शरीफागंज की है. 22 वर्षीय राहुल कुमार ने मालसलामी पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम मुहल्ले में रहने वाले दोस्त बंटी के साथ पानी टंकी के पास गया था.
वहीं पर दोस्त नाश्ता कर रहा था तभी सिमली शहादरा निवासी मोनू यादव बाइक से आया और शराब पीने के लिए 500 रुपये की मांग की. रुपये देने से मना किया, तो वह कमर से पिस्टल निकाल बाएं पैर में गोली मार पाॅकेट में रखे पांच हजार रुपये निकाल लिये. पुलिस के पास जाने से मना करते हुए जान से मारने की धमकी दी.जख्मी को परिजन उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जहां जख्मी का उपचार चल रहा है. पुलिस मामले में छानबीन की बात कह रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >