पटना : पटेल की जयंती पर एकता की दौड़ लगायेंगे पुलिस के जवान

पटना : सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जायेगा. इसको लेकर बुधवार को एकता दौड़ का आयोजन किया गया है. इस दौड़ में बिहार पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के जवान भाग लेंगे. दौड़ का आयोजन राजभवन के सामने सुबह आठ बजे से आयोजित होगी. जो संजय गांधी […]

पटना : सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जायेगा. इसको लेकर बुधवार को एकता दौड़ का आयोजन किया गया है. इस दौड़ में बिहार पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के जवान भाग लेंगे. दौड़ का आयोजन राजभवन के सामने सुबह आठ बजे से आयोजित होगी.
जो संजय गांधी जैविक उद्यान के गेट नंबर 2 से होते हुए हार्डिंग रोड गोलंबर पर स्व सरदार पटेल की प्रतिमा होते हुए संजय गांधी जैविक उद्यान गेट नंबर 2 से होकर राजधानी वाटिका में जाकर समाप्त होगी. इस दौड़ में एकता दौड़ में सीआरपीएफ के 100, एसएसबी के 100, बिहार सशस्त्र पुलिस के 200, 50 महिला और जिला पुलिस बल के 200, 50 महिला, एनसीसी, स्काउट गाइड व अन्य के 300 जवान तथा लगभग 200 की संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >