पटना : दीन दयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति में 40 चयनित

सबसे अधिक 17 छात्र नालंदा जिले के पटना : डाक विभाग फिलाटेली की पहुंच बढ़ाने की दिशा में अपने प्रयास को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से हर वर्ष दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत छात्रवृत्ति प्रदान करती है. इस वर्ष इस योजना के तहत अंतिम 40 छात्रों को चयन किया गया है. निदेशक (डाक […]

सबसे अधिक 17 छात्र नालंदा जिले के
पटना : डाक विभाग फिलाटेली की पहुंच बढ़ाने की दिशा में अपने प्रयास को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से हर वर्ष दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत छात्रवृत्ति प्रदान करती है. इस वर्ष इस योजना के तहत अंतिम 40 छात्रों को चयन किया गया है.
निदेशक (डाक सेवाएं) मनोज कुमार ने बताया कि इस योजना में राज्य में प्रथम चरण के फिलाटेली क्विज प्रतियोगिता में कुल 8164 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.
प्रथम चरण के प्रतियोगिता में 200 छात्रों का चयन द्वितीय चरण के फिलाटेली प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के लिए किया गया. उन्होंने बताया कि अंतिम रूप से चयनित 40 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति 500 रुपये प्रतिमाह की दर से एक वर्ष के लिए प्रदान किया जायेगा. इनमें सबसे अधिक छात्र नालंदा जिले के हैं जहां से 17 छात्रों को चयन किया गया है. इसके बाद भागलपुर का स्थान है जहां 6 छात्र-छात्राओं को चयन किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >