पटना : थ्रीडी थियेटर में दिखाने के लिए इन दिनों पटना जू प्रशासन वाइल्ड लाइफ मूवी बैंक को खंगाल रहा है. विभिन्न डिस्ट्रीब्यूटरों से प्राप्त वाइल्ड लाइफ मूवी कलेक्शन को देख कर जू के अधिकारी उन मूवियों की सूची बना रहे हैं, जो थ्रीडी थियेटर में दिखायी जायेगी. सूची बन जाने के बाद जू प्रशासन उनमें से तीन-चार फिल्मों को दिखाने का उनके डिस्ट्रीब्यूटरों से लाइसेंस लेगी. विदित हो कि पटना जू का थ्रीडी थियेटर बन कर लगभग तैयार हो चुका है.
इसका 95 फीसदी काम पूरा हो गया है और फिनिशिंग टच देने का काम चल रहा है. सात करोड़ खर्च कर बना यह थियेटर मार्च तक चालू हो जायेगा. इसमें हर दिन तीन चार शो चलाये जायेंगे और एक साथ 140 दर्शक इसका मजा ले सकेंगे. हर शो में अलग-अलग फिल्में दिखाई जायेंगी.
