पटना : एक ही समय पड़ी डीएलएड व सेंटअप परीक्षा

मुख्य सचिव ने दिया निर्देश जमीन अधिग्रहण में लाएं तेजी सड़क-पुल से संबंधित सभी प्रोजेक्टों की हुई समीक्षा पटना : मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सड़क व पुल से संबंधित सभी प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के लिए जमीन अधिग्रहण में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने वीडियाे कांफ्रेंसिंग कर सभी जिले के डीएम […]

मुख्य सचिव ने दिया निर्देश जमीन अधिग्रहण में लाएं तेजी
सड़क-पुल से संबंधित सभी प्रोजेक्टों की हुई समीक्षा
पटना : मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सड़क व पुल से संबंधित सभी प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के लिए जमीन अधिग्रहण में तेजी लाने का निर्देश दिया.
उन्होंने वीडियाे कांफ्रेंसिंग कर सभी जिले के डीएम को इस काम में तत्परता दिखाते हुए समाधान करने की बात कही. मुख्य सचिव ने सड़क व पुल से संबंधित सभी प्रोजेक्ट के बारे में अधिकारियों से उसकी प्रगति की जानकारी ली. समीक्षा में सड़क व पुल के निर्धारित समय में पूरा नहीं होने का सबसे बड़ा कारण जमीन अधिग्रहण में देरी होना बताया गया.
जमीन अधिग्रहण में देरी होने से काम पर असर पड़ने के साथ प्रोजेक्ट खर्च पर भी प्रभाव पड़ता है. समीक्षा में एनएचएआई, एनएच, पथ निर्माण द्वारा बनने वाले सड़क व पुल की स्थिति के बारे में जानकारी दी गयी. राज्य में फोर लेन निर्माण के अलावा कई एनएच सड़कों को दस मीटर चौड़ा करने का काम हो रहा है. कई बड़े पुलों का निर्माण हो रहा है.
इसमें जमीन अधिग्रहण में देरी से कई प्रोजेक्ट का काम लंबित है. समीक्षा में गंगा पाथ वे, कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल, पटना-बक्सर फोर लेन, पटना-डोभी फोर लेन, गांधी सेतु, बख्तियारपुर-ताजपुर फोर लेन पुल सहित अन्य प्रोजेक्ट की समीक्षा हुई.
समीक्षा में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा, राजस्व व भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, भूअर्जन निदेशक, एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ए के मिश्रा, पिा निर्माण विभाग के एनएच विंग के मुख्य अभियंता के सी ठाकुर सहित पथ निर्माण व राजस्व व भूमि सुधार विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >