पटना : हाईकोर्ट गेट पर पकड़ी गयी महिला बार-बार बदल रही बयान, हरकत से लग रही विक्षिप्त

पटना : पटना हाईकोर्ट के गेट संख्या दो (अांबेडकर गेट) पर रविवार को दिन में तीन बजे उस समय एक महिला को गिरफ्तार किया गया, जब वह हाईकोर्ट परिसर में घुसने का प्रयास कर रही थी. महिला खुद को चीफ जस्टिस बता रही है. पुलिसकर्मियों के रोकने पर महिला ने अपने बैग से आईकार्ड निकाला […]

पटना : पटना हाईकोर्ट के गेट संख्या दो (अांबेडकर गेट) पर रविवार को दिन में तीन बजे उस समय एक महिला को गिरफ्तार किया गया, जब वह हाईकोर्ट परिसर में घुसने का प्रयास कर रही थी. महिला खुद को चीफ जस्टिस बता रही है.
पुलिसकर्मियों के रोकने पर महिला ने अपने बैग से आईकार्ड निकाला और दिखाने लगी. कार्ड पर मुख्य न्यायाधीश लिखा था. उस पर महिला का फोटो भी लगा था. लेकिन, देखने में ही कार्ड फर्जी लग रहा था. इधर गेट पर सुरक्षा में लगे सहायक अवर निरीक्षक कामेश्वर पासवान व पुलिसकर्मियों ने पहले छानबीन की और फिर कोतवाली पुलिस को बुला कर उसे सौंप दिया. कुछ देर तक पूछताछ के बाद महिला को महिला थाने भेज दिया गया है. महिला की पहचान हो गयी है. वह दानापुर के तकिया पर की रहने वाली है. महिला का नाम मीरा राज (45) है. पुलिस ने दानापुर पुलिस को जानकारी दी और उसके घरवालों को भी बताया गया है. डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर का कहना है कि वह हरकत से विक्षिप्त लग रही है. पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया जायेगा.
महिला जज को बताया दोस्त हरकत से परेशान रही पुलिस
पटना हाईकोर्ट के गेट पर पकड़ी गयी मीरा राज ने महिला थाने में अपने हरकत से पुलिसकर्मियों को काफी हैरान किया. वह कभी अपने को चीफ जस्टिस बता रही थी, तो कभी हाईकोर्ट में तैनात एक महिला जज को अपना दोस्त बता रही थी. बहुत मुश्किल से उसने अपने घर के बारे में जानकारी दी. इसके बाद महिला थाने की पुलिस ने उसके घरवालों से संपर्क कर बुलाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >