स्थान तलाश रही पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी
सीएम ने सीआईएमपी में स्थान देने की बात कही थी
पटना : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में पीजी में एडमिशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है. 29 अक्टूबर फॉर्म भरने की अंतिम तिथि है. यूनिवर्सिटी अभी 11 विषयों में एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन करेगा. टेस्ट चार नवंबर को होगा. अभी यूनिवर्सिटी में 11 पीजी विभागों में एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट होगा.
वैसे धीरे-धीरे अभी यूनिवर्सिटी 18 पीजी विषय शुरू करेगा. लेकिन, अभी तत्काल जगह की कमी के कारण 11 पीजी विभागों में एडमिशन होगा.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीआईएमपी में यूनिवर्सिटी को जगह देने की बात कही है. अभी बातचीत चल रही है. यूनिवर्सिटी को तत्काल जहां भी जगह मिलेगी क्लास शुरू कर देगी.
भवन को लेकर अभी चल रही है बात
यूनिवर्सिटी पीजी की पढ़ाई के लिए भवनखोज रही है. वैसे सीएम से सीआईएमपी में स्थान देने की बात कही गयी है. सीआईएमपी या एकेयू में पीजी की पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद है. एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने के साथ-साथ यूनिवर्सिटी विभाग की स्थापना के लिए स्थान तलाश रही है. अभी पहले सत्र में यूनिवर्सिटी में 11 पीजी विषयों की पढ़ाई ही शुरू होगी. सभी विभागों में 30-30 सीटों की संख्या है.
यूनिवर्सिटी ने 18 विभागों में शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों की बहाली की अनुमति सरकार से मांगी है. ताकि, फरवरी-मार्च तक और भी नये विभाग स्थापित हो जायें. पत्र शिक्षा विभाग और राजभवन को भेज दिया गया है.
