पटना : अमृतसर हादसे पर लालू, तेजस्वी और तेजप्रताप ने जताया दुख

पटना : अमृतसर में रावण वध के दौरान रेलवे ट्रैक पर हुई दुर्घटना में 62 लोगों से अधिक की मौत पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने गहरा शोक जताया है. ट्विटर हैंडल पर लालू प्रसाद ने कहा कि अमृतसर के ह्रदय विदारक ट्रेन हादसे की […]

पटना : अमृतसर में रावण वध के दौरान रेलवे ट्रैक पर हुई दुर्घटना में 62 लोगों से अधिक की मौत पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने गहरा शोक जताया है.
ट्विटर हैंडल पर लालू प्रसाद ने कहा कि अमृतसर के ह्रदय विदारक ट्रेन हादसे की खबर सुन कर मर्माहत हूं. भगवान शोक संतृप्त परिवारों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें. उन्होंने दुर्घटना में घायल लोगों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना भी की.
वहीं, तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी इस खौफनाक दुर्घटना पर गहरा शोक जताते हुए शोकाकुल परिवारों को आघात सहने की शक्ति देने की प्रार्थना भगवान से की. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने कहा कि दुखद ट्रेन हादसे की खबर सुन कर मर्माहत हूं. भगवान से प्रार्थना है कि मृतक के परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति दें. साथ ही मृत व्यक्तियों की आत्मा को शांति प्रदान करे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >