पटना : प्रगतिशील विद्युतकर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले दुर्गा पूजा के अवधि में भी विद्युत कंपनी प्रबंधन व श्रम विभाग के विरोध में विद्युतकर्मी चौदहवें दिन हड़ताल पर रहे. वहीं भूख हड़ताल नौवें दिन जारी रहा. मोर्चा अध्यक्ष महेश प्रसाद के अनुसार नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीव्यूशन वर्कर्स यूनियन के महामंत्री पप्पु कुणाल आज 24 घंटे के भूख हड़ताल में हैं.
उन्होंने आरोप लगाया कि हड़ताली विद्युतकर्मी को सितंबर महीने का पारिश्रमिक भुगतान संबंधित प्रमंडलों को विद्युत कार्यपालक अभियंताओं एवं संवेदकों-एजेंसियों द्वारा नहीं
किया जा रहा है. जिसे संबंध में वेतन भुगतान अधिनियम के प्रावधानों के आलोक में मुकदमा दर्ज कराया जायेगा. कल 18 अक्तूबर को मोर्चा के कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार एवं 19 अक्तूबर को मोर्चा के मीडिया प्रभारी 24-24 घंटे भूख हड़ताल पर रहेंगे.
