आरा : मुख्य आरोपित 50 हजार का इनामी ब्रजेश गिरफ्तार

भाजपा नेता विशेश्वर ओझा हत्याकांड आरा/शाहपुर : भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा हत्याकांड का मुख्य आरोपित और 50 हजार का इनामी ब्रजेश मिश्रा पुलिस ने सोनवर्षा गांव से गिरफ्तार किया. इसके पास से नाइन एमएम की एक पिस्टल और 16 कारतूस बरामद किये गये हैं. राज्य सरकार ने इस पर 50 हजार का […]

भाजपा नेता विशेश्वर ओझा हत्याकांड
आरा/शाहपुर : भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा हत्याकांड का मुख्य आरोपित और 50 हजार का इनामी ब्रजेश मिश्रा पुलिस ने सोनवर्षा गांव से गिरफ्तार किया. इसके पास से नाइन एमएम की एक पिस्टल और 16 कारतूस बरामद किये गये हैं. राज्य सरकार ने इस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था. ब्रजेश मिश्रा विशेश्वर ओझा हत्याकांड के बाद से ही फरार चल रहा था.
हालांकि, उसके छोटे भाई किशुन मिश्रा की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पायी है. गौरतलब है कि 12 फरवरी, 2016 को विशेश्वर ओझा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी, जिसमें हरेश और ब्रजेश मिश्रा सहित सात लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया था. सरकार द्वारा हरेश और ब्रजेश पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >