पटना : प्रसव को भर्ती महिला की मौत, हंगामा

पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के महिला व प्रसूति विभाग में प्रसव के लिए भर्ती महिला मरीज की मौत गुरुवार की दोपहर उपचार के दौरान हो गया. महिला के मौत की खबर जब मायके वालों को मिली, तो वे लोग अस्पताल पहुंच गये और ससुराल पक्ष को विवाहिता के उपचार में बेहतर चिकित्सा […]

पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के महिला व प्रसूति विभाग में प्रसव के लिए भर्ती महिला मरीज की मौत गुरुवार की दोपहर उपचार के दौरान हो गया.
महिला के मौत की खबर जब मायके वालों को मिली, तो वे लोग अस्पताल पहुंच गये और ससुराल पक्ष को विवाहिता के उपचार में बेहतर चिकित्सा नहीं दिलाने के लिए दोषी मानते हुए हंगामा शुरू कर दिया. हालांकि, इसी बीच सूचना पाकर मौके पर मेहंदीगंज थाने की पुलिस पहुंची, फिर मामले को शांत कराया. थानाध्यक्ष रामाशंकर ने बताया कि महेंदीगंज निवासी नवीन कुमार ने प्रसव के लिए पत्नी प्रीति को बुधवार को विभाग में डॉ बिंदु सिंह की यूनिट में भर्ती कराया.
जहां आॅपरेशन से महिला ने बच्चे को जन्म दिया. इसी दरम्यान गुरुवार की दोपहर लगभग 12 बजे भर्ती महिला की मौत उपचार के दरम्यान हो गयी. इसकी जानकारी जब महिला के मायके के लोगों को मिली, तो वे अस्पताल पहुंचे. भाई मनोज ने बहन की मौत के लिए ससुराल वालों को दोषी मानते हुए हंगामा शुरू कर दिया.
हंगामा कर रहे भाई मनोज व परिवार के अन्य सदस्यों का आरोप है कि बेहतर उपचार नहीं होने से बहन की मौत हुई. हंगामे की सूचना पर पहुंची मेहंदीगंज पुलिस ने आक्रोशित मायके वालों को समझा- बुझा कर शांत कराया.
इसके बाद महिला की लाश परिजनों के हवाले की गयी. इधर, नवजात को उपचार के लिए नीकू में भर्ती कराया गया है. परिजनों ने बताया कि गया में प्रीति का मायके है. एक साल पहले नवीन से उसकी शादी हुई थी. थानाध्यक्ष के अनुसार इस संबंध में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >