पटना : सूबे में लगाये जायेंगे 4200 नये चापाकल

पटना : राज्य में पेयजल संकट वाले इलाके में 4200 नये चापाकल लगाये जायेंगे. चापाकल गाड़ने का काम उन क्षेत्रों में होगा, जहां पुराने चापाकल दुरुस्त होने की स्थिति में नहीं है. इसके अलावा उन क्षेत्रों में भी नये चापाकल गाड़े जायेंगे जहां चापाकल नहीं है. पीएचइडी ने आपदा मद में नये चापाकल गाड़ने को […]

पटना : राज्य में पेयजल संकट वाले इलाके में 4200 नये चापाकल लगाये जायेंगे. चापाकल गाड़ने का काम उन क्षेत्रों में होगा, जहां पुराने चापाकल दुरुस्त होने की स्थिति में नहीं है. इसके अलावा उन क्षेत्रों में भी नये चापाकल गाड़े जायेंगे जहां चापाकल नहीं है.
पीएचइडी ने आपदा मद में नये चापाकल गाड़ने को स्वीकृति दी है. विभाग ने क्षेत्र में कार्यपालक अभियंताओं व अधीक्षण अभियंताओं को सभी पंचायतों में चापाकल की स्थिति को लेकर सर्वे करने के लिए कहा है. सर्वे का काम तीन दिनों के अंदर पूरा कर मुख्यालय को रिपोर्ट करनी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >