आज अपने घर में पहुंच जायेगी बिहार पुलिस, बनकर तैयार हुआ हाईटेक पुलिस मुख्यालय

बिहार पुलिस आज अपने घर पहुंच जायेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को बेली रोड स्थित पुलिस भवन (सरदार पटेल भवन) का उद्घाटन करेंगे. यह पहला इतना हाईटेक पुलिस मुख्यालय है, जो हर तरह की आपदा और माहौल में भी विधि व्यवस्था को नियंत्रण करने में सक्षम है. इमारत फ्रेज बैरिंग तकनीक पर बनी है. भारत […]

बिहार पुलिस आज अपने घर पहुंच जायेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को बेली रोड स्थित पुलिस भवन (सरदार पटेल भवन) का उद्घाटन करेंगे. यह पहला इतना हाईटेक पुलिस मुख्यालय है, जो हर तरह की आपदा और माहौल में भी विधि व्यवस्था को नियंत्रण करने में सक्षम है.
इमारत फ्रेज बैरिंग तकनीक पर बनी है. भारत में ऐसी सात ही बिल्डिंग हैं. 10 दिनों के पावर बैक अप वाली , वाटर ट्रीटमेट प्लांट से लैस ग्रीन बिल्डिंग है. पूरी बिल्डिंग को ग्रीन कंसेप्ट पर तैयार किया है.
राज्य पुलिस का एक बेहद आधुनिक कमांड सेंटर भी बनाया जा रहा है. इसमें कई अनुभाग हैं. ऑफिस जोन, डॉरमेट्री, डाइनिंग हॉल, गृह सचिव कक्ष, गृह मंत्री कक्ष, सीएम सचिवालय हैं. वर्तमान में पुलिस मुख्यालय पुराना सचिवालय में वर्ष 1917 से चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >