पटना : गंगा पाथ-वे निर्माण के लिए गंगा घाटों पर होगा बालू खनन

पटना : गंगा नदी में हो रहे छह लेन पुल के निर्माण को लेकर जिलाधिकारी कुमार रवि ने स्वीकृत घाटों पर बालू खनन के निर्देश दिये हैं. इसको लेकर रविवार को जिलाधिकारी कुमार रवि ने खनन पदाधिकारियों व बीएसआरडीसी के उप महाप्रबधंक के साथ बैठक की. इसके बाद पुल निर्माण के आवश्यक सफेद बालू खनने […]

पटना : गंगा नदी में हो रहे छह लेन पुल के निर्माण को लेकर जिलाधिकारी कुमार रवि ने स्वीकृत घाटों पर बालू खनन के निर्देश दिये हैं. इसको लेकर रविवार को जिलाधिकारी कुमार रवि ने खनन पदाधिकारियों व बीएसआरडीसी के उप महाप्रबधंक के साथ बैठक की. इसके बाद पुल
निर्माण के आवश्यक सफेद बालू खनने के निर्देश दिये. गंगा पथ के लिए तीस लाख घन मीटर बालू की आवश्यकता बतायी जा रही है.
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ के बाद कई घाट पानी से भरे हुए हैं. जिनको पहले से बंदोबस्ती किया गया था. इस पर जिलाधिकारी ने कुर्जी, दीघा सहित अन्य कई जगहों पर नये सिरे के खनन की जानकारी दी. जिलाधिकारी ने कहा कि छठ पर्व को देखते हुए ही घाटों पर खनन का काम शुरू किया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >