पटना : मुंगेर से ऑर्डिनेंस फैक्टरी की एके-47 बरामदगी मामले में एनआईए ने दर्ज किया मुकदमा

पटना : जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी से मुंगेर में लाकर बेची गयी एके-47 हथियारों के मामले की जांच कर रही एनआईए की टीम ने इस मामले में अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया है. केंद्रीय एजेंसी आतंकी और नक्सलियों के कनेक्शन को ध्यान में रख कर इस मामले की जांच कर रही है. हालांकि पुलिस […]

पटना : जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी से मुंगेर में लाकर बेची गयी एके-47 हथियारों के मामले की जांच कर रही एनआईए की टीम ने इस मामले में अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया है. केंद्रीय एजेंसी आतंकी और नक्सलियों के कनेक्शन को ध्यान में रख कर इस मामले की जांच कर रही है. हालांकि पुलिस मुख्यालय के स्तर पर किसी अधिकारी ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है.
इस मामले की जांच में बिहार पुलिस ने अब तक 20 एके-47 राइफलें और बड़ी संख्या में उसके कल पुर्जे बरामद किये हैं. आधा दर्जन से अधिक संलिप्त लोगों की गिरफ्तारियां भी हुई है. हालांकि, शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल ने प्रेस ब्रीफिंग में स्वीकार किया था कि इस मामले में केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिल कर जांच हो रही है, लेकिन एनआईए को जांच सौंपने की बात से नकार दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >