दानापुर : बिहार व झारखंड सेना भर्ती कार्यालय की ओर से चांदमारी डिफेंस कॉलोनी स्थित आर्मी मैदान में आयोजित सिपाही पद के लिए खुली रैली में मंगलवार को आठवें दिन 3,023 अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया.
इसमें मात्र 368 अभ्यर्थी का चयन किया गया. सेना भर्ती अधिकारी राजा गोपाल के ने बताया कि पटना, भोजपुर, बक्सर व सारण जिले के सैनिक तकनीकी पद के लिए दौड़ आयोजित की गयी.
उन्होंने बताया कि मंगलवार को दौड़ में भाग लेने के लिए 5,384 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था. जिनका शैक्षणिक प्रमाणपत्र जांच के बाद 3,023 अभ्यर्थियों को दौड़ाया गया. उन्होंने बताया कि बुधवार को भोजपुर, पटना व सारण जिले के सैनिक ट्रेडमैन पद के लिए 5,662 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है.
