पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार है. सुशासन की इस सरकार में अपराधियों को सीधे जेल भेजा जाता है. इस सरकार में अपराधियों को सत्ता का संरक्षण नहीं मिलता है.
उन्होंने कहा कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को बताना चाहिए कि वह अल्फाबेट पढ़ने में बीच में ही क्यों अटक रहे हैं. उनको सिर्फ एके-47 ही याद रह गया है. तेजस्वी को यह भी बताना चाहिए कि अपराधियों को एके-47 मुहैया कराने वालों का राजद से कोई कनेक्शन है क्या? बड़े दावे के साथ वह अवैध एके-47 की संख्या का दावा कर रहे हैं. यह राजद के 15 सालों का नेटवर्क है.
