पटना : पटना, भागलपुर, कोलकाता आदि शहरों में करोड़ों की ठगी कर सात साल से फरार जालसाज सर्वर नाजमी को पीरबहोर पुलिस ने सिविल कोर्ट इलाके से पकड़ लिया. बताया जाता है कि यह अपने किसी केस के संबंध में जानकारी लेने के लिए आया हुआ था. इसी बीच पीरबहोर पुलिस को आने की भनक लग गयी और गिरफ्तार कर लिया. पीरबहोर थाने में उसके खिलाफ कोई केस नहीं है.
उसके खिलाफ कोलकाता व पटना के कोतवाली थाने में जमीन व फ्लैट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने का आरोप है. पीरबहोर पुलिस ने सर्वर नाजमी को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है. सर्वर नाजमी शुक्रवार को कोतवाली थाने में दर्ज केस में जेल भेजा जायेगा. इसके अलावा उसे कोलकाता की गर्वनमेंट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर की जांच टीम भी उसे खोज रही थी. पुलिस ने उनके जांच टीम को भी पकड़े जाने की जानकारी दे दी है.
पीरबहोर थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि सर्वर नाजमी को पकड़ने के बाद कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया है.इसके खिलाफ एक कपड़ा व्यवसायी के साथ ही अन्य लोगों ने लाखों रुपये लेने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया था.
