पटना : माले की रैली में महागठबंधन की दूरियां साफ नजर आयीं : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव जिस महागठबंधन की एकता का दंभ भर रहे थे वह पूरी तरह से टुकड़ों में बंटा हुआ है. महागठबंधन को लेकर दम्भ भरने का उनका सपना चकनाचूर हो गया. गुरुवार को माले की रैली ने यह […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव जिस महागठबंधन की एकता का दंभ भर रहे थे वह पूरी तरह से टुकड़ों में बंटा हुआ है. महागठबंधन को लेकर दम्भ भरने का उनका सपना चकनाचूर हो गया. गुरुवार को माले की रैली ने यह साफ बता दिया है कि विपक्ष कितना विखंडित हैं.
इस रैली में ना तो कांग्रेस के बड़े नेता नजर आये और नहीं आरजेडी के बड़े नेता. हालांकि सीपीआई एमएल का यह दावा था कि उन्होंने महागठबंधन को बुलाया है. इस रैली में महागठबंधन में दूरियां साफ नजर आ रही थी.
जदयू प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी यादव पूरे दिन अपने सरकारी आवास पर लोगों से मिलते रहे. तथाकथित रूप से जनता दरबार लगाया. ऐसी क्या मजबूरी रही कि वह पटना में रह कर पटना के गांधी मैदान में नहीं गये. उनको वाम दल से न्योता भी आया था. उन्होंने ये दूरियां क्यों बनाये रखी. कहीं उनको इस बात का डर था कि रैली में जाते तो कांग्रेस नाराज हो जाती? क्या आपको डर है कि इससे महागठबंधन टूट जाता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >