पटना : डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण बस संचालकों ने 30-35% बस भाड़ा बढ़ाने का निर्णय लिया है. एक अक्तूबर से बढ़ा हुआ किराया वसूला जायेगा.
बुधवार को पटना में हुई बैठक में डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर चर्चा हुई. इसमें पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार कीमत बढ़ने से बस संचालन में नुकसान हो रहा है. इसकी भरपाई के लिए भाड़ा बढ़ाना जरूरी हो गया है. अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि एक अक्तूबर से भाड़ा 30-35% बढ़ा दिया जायेगा. चार-पांच माह पहले भी बसों भाड़ा बढ़ा था.
