कैबिनेट से मिली मंजूरी, पटना एयरपोर्ट पर 2017 करोड़ की लागत से बनेगा नया टर्मिनल भवन

नयी दिल्ली/पटना : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पटना हवाई अड्डे पर नये घरेलू टर्मिनल भवन और संबंधित अवसंरचना के निर्माण के एक प्रस्ताव को बुधवार को स्‍वीकृति प्रदान की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में मंत्रिमंडलीय आर्थिक समिति में स्वीकृत प्रस्ताव के तहत 1,216.90 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से वहां नया घरेलू टर्मिनल भवन और […]

नयी दिल्ली/पटना : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पटना हवाई अड्डे पर नये घरेलू टर्मिनल भवन और संबंधित अवसंरचना के निर्माण के एक प्रस्ताव को बुधवार को स्‍वीकृति प्रदान की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में मंत्रिमंडलीय आर्थिक समिति में स्वीकृत प्रस्ताव के तहत 1,216.90 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से वहां नया घरेलू टर्मिनल भवन और संबंधित अवसंरचना का निर्माण किया जायेगा.

नया टर्मिनल भवन 65,155 वर्ग मीटर का होगा, जिसमें 18,650 वर्गमीटर क्षेत्र भूतल होगा. इससे पटना हवाई अड्डे से सालाना 45 लाख यात्रियों का सुचारु आवागमन हो सकेगा. हवाई अड्डे पर इस समय जो सुविधा है उसमें प्रतिवर्ष 7 लाख यात्रियों के व्यवस्थित आवागनम को संभाला जा सकता है. इस भवन को विश्‍वस्‍तरीय यात्रा सुविधाओं से लैस किया जायेगा.

नया टर्मिनल भवन बनने से पटना क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेगी, जिससे अतिरिक्‍त रोजगार सृजन होगा. इस परियोजना के साथ बिहार के लोगों की आकांक्षाएं पूरी हुई हैं. यह परियोजना प्रधानमंत्री द्वारा बिहार के लिए घोषित पैकेज का अंग है. बिहार का पटना हवाई अड्डा पूर्वी क्षेत्र के प्रमुख हवाई अड्डों में एक है. हवाई अड्डे का वर्तमान टर्मिनल भवन दो मंजिला पुराना ढांचा है और इसका उपयोग क्षमता से चार गुणा अधिक किया जा रहा है.

सरकार को बिहार सरकार और बिहार की जनता की ओर से वर्तमान हवाई अड्डे को नया रूप देने और विस्‍तार करने के बारे में अनेक अनुरोध प्राप्‍त हुए. पटना हवाई अड्डे पर नया टर्मिनल भवन बनाना और संबंधित ढांचा निर्माण करना आवश्‍यक हो गया था. क्‍योंकि, पिछले कुछ वर्षों में यात्रियों की संख्‍या काफी बढ़ी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >