मगध विवि से ग्रेजुएशन थर्ड ईयर की परीक्षा अब तक नहीं होने का असर

पटना : पाटलिपुत्र विवि पहले सेशन में ही लेट हो गयी है. अब तक यूनिवर्सिटी में पीजी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू नहीं हो पायी है. मगध यूनिवर्सिटी के कारण नये बने पाटलिपुत्र विवि में पीजी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू नहीं कर पा रही है. यूनिवर्सिटी का कहना है कि एमयू पार्ट थर्ड के स्टूडेंट्स हमारे […]

पटना : पाटलिपुत्र विवि पहले सेशन में ही लेट हो गयी है. अब तक यूनिवर्सिटी में पीजी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू नहीं हो पायी है. मगध यूनिवर्सिटी के कारण नये बने पाटलिपुत्र विवि में पीजी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू नहीं कर पा रही है. यूनिवर्सिटी का कहना है कि एमयू पार्ट थर्ड के स्टूडेंट्स हमारे स्टूडेंट्स है. मगध विवि से पार्ट थर्ड एग्जाम होने का इंतजार है.
एग्जाम के बाद रिजल्ट तक यूनिवर्सिटी को रुकना होगा. एक अक्तूबर से एमयू पार्ट थर्ड की परीक्षा शुरू होने वाली है. एमयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो आनंद कुमार सिंह ने कहा कि परीक्षा समाप्त होने के बाद रिजल्ट पर जल्द काम किया जायेगा. नवंबर के मध्य तक रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा. अगर एमयू नवंबर तक रिजल्ट जारी कर देती है, तब दिसंबर तक पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में शुरू हो जायेगा. इसके लिए स्थान भी तय किया जा रहा है. कई विभिन्न कोर्स में एडमिशन के लिए तैयारी भी पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी कर रही है.
एक अक्तूबर से शुरू होगी पार्ट थर्ड की परीक्षा : मगध यूनिवर्सिटी बीए, बीएससी और बीकॉम पार्ट थर्ड फाइनल इयर की परीक्षा एक अक्तूबर से शुरू हो जायेगी. ऑनर्स पेपर की परीक्षा 11 अक्तूबर तक होगी. साइंस और कॉमर्स के स्टूडेंट्स के लिए जीएस पेपर 12 और आर्ट्स के स्टूडेंट्स का जीएस पेपर 13 अक्तूबर को होगा. परीक्षा एक से लेकर 13 अक्तूबर तक चलेगी. वहीं पार्ट थर्ड जेनरल की परीक्षा एक से लेकर 12 अक्तूबर तक जबकि प्रैक्टिकल परीक्षा 22 से 27 अक्तूबर तक आयोजित होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >