पटना : जनता के सवालों का जवाब दें तेजस्वी यादव : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि रेलवे टेंडर घोटाला में समन जारी होने के बाद तेजस्वी यादव से जनता सवाल पूछ रही है, वे जवाब दें. तेजस्वी कब तक मुंहजोरी करेंगे, कब तक सवालों का जवाब नहीं देंगे? वे याद रखें कि जनता उनसे हर सवाल का जवाब मांग […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि रेलवे टेंडर घोटाला में समन जारी होने के बाद तेजस्वी यादव से जनता सवाल पूछ रही है, वे जवाब दें. तेजस्वी कब तक मुंहजोरी करेंगे, कब तक सवालों का जवाब नहीं देंगे?
वे याद रखें कि जनता उनसे हर सवाल का जवाब मांग रही है. वे उससे बच नहीं सकते. सिंह ने कहा कि बात-बात पर इस्तीफा मांगने वाले तेजस्वी यादव कहां हैं? कहां गयी उनकी अंतरात्मा और नैतिकता? तेजस्वी यादव क्या अब इस्तीफा नहीं देंगे? अब तो अपने नैतिकता को जगाइये और इस्तीफा दीजिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >