फुलवारीशरीफ : घर में घुसे चोर की हुई पिटाई, फरार

फुलवारीशरीफ : थाने के नवादा गांव में चोरी की नीयत से घुसे चोर की जमकर पिटाई कर दी. पिटाई के बाद भी चोर फरार होने में सफल रहा. यह घटना शनिवार की देर रात की है. मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी अरबिंद सिंह के घर में चोरी की नीयत से चोर घुसे. चोर के […]

फुलवारीशरीफ : थाने के नवादा गांव में चोरी की नीयत से घुसे चोर की जमकर पिटाई कर दी. पिटाई के बाद भी चोर फरार होने में सफल रहा. यह घटना शनिवार की देर रात की है.
मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी अरबिंद सिंह के घर में चोरी की नीयत से चोर घुसे. चोर के घुसते ही परिवार वाले जाग गये और शोर मचाना शुरू किया. लोगों ने चोर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. तब भी चोर भागने में सफल रहा. किसान अरबिंद सिंह ने चोर की पहचान कर ली है. चोर गांव का ही विश्वजीत कुमार है. उसके खिलाफ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानेदार मो कैसर आलम ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है. पुलिस चोर को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >