पटना : राज्यपाल लालजी टंडन से उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने रविवार को राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने राज्यपाल को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी.
राज्यपाल ने उपमुख्यमंत्री को अपनी किताब ‘अनकहा लखनऊ’ भेंट की. वहीं, राज्यपाल से केंद्रीय विधि एवं न्याय तथा संचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी शिष्टाचार मुलाकात की. उन्होंने अपने मंत्रालयों द्वारा बिहार में कार्यान्वित योजनाओं की जानकारी दी.
