मसौढ़ी : गौरीचक में बाजार से लौट रही महिला से छेड़खानी

मसौढ़ी : गौरीचक थाना के अहियाचक की एक महिला बीते गुरुवार की दोपहर लखना बाजार से घर लौट रही थी तो उसके साथ गांव के ही दो युवकों ने छेड़खानी की. बाद में महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगों को जुटते देख दोनों युवक उसे धमकी देते हुए भाग निकले. भागने से पूर्व […]

मसौढ़ी : गौरीचक थाना के अहियाचक की एक महिला बीते गुरुवार की दोपहर लखना बाजार से घर लौट रही थी तो उसके साथ गांव के ही दो युवकों ने छेड़खानी की. बाद में महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगों को जुटते देख दोनों युवक उसे धमकी देते हुए भाग निकले.
भागने से पूर्व उन्होंने महिला के गले से सोने की चेन भी छीन ली. जब अपने साथ घटित घटना की शिकायत करने महिला गौरीचक थाने पहुंची तो थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने शिकायत लिखने की बजाय उसे भगा दिया.
पुलिसकर्मियों के इस तरह के व्यवहार से आहत महिला ने शुक्रवार को पटना सदर डीएसपी सुशांत सरोज से मिल न्याय की गुहार लगायी. महिला की मानें तो डीएसपी के आदेश के बाद गौरीचक पुलिस महिला से आवेदन तो ले लिया है , लेकिन अभी तक इस संबंध में मामला दर्ज नहीं किया जा सका है .
जब इस संबंध में गौरीचक थाना से बात की गयी तो प्रभारी थानाध्यक्ष मुकुल रंजन सिंह ने थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी के छुट्टी पर होने और इस तरह का कोई भी मामला संज्ञान में नहीं होने की बात कही .घात लगा कर बैठे थे युवक: जानकारी के अनुसार अहियाचक की एक विवाहित महिला बीते गुरुवार की दोपहर पास स्थित लखना बाजार कुछ सामान लेने गयी थी.
आरोप है कि जब वह बाजार से वापस घर लौट रही थी इसी बीच गांव के पास एक सुनसान जगह पर स्थित मंदिर के पास पूर्व से घात लगाये गांव के ही दो युवक उसके साथ जोर -जबर्दस्ती करने लगे. इस दौरान उन्होंने उसके कपड़े भी फाड़ दिये. बाद में जब महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों को जुटता देख दोनों युवक भाग निकले.
महिला ने बताया है कि दोनों ने धमकी दी कि अगर पुलिस को बतायी तो तुम्हें व तुम्हारे पति को मौत के घाट उतार दिया जायेगा.
इस संबंध में डीएसपी सुशांत सरोज ने बताया कि गौरीचक पुलिस से इसकी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है.
छेड़खानी के विरोध पर अपराधी ने की फायरिंग
मोकामा : किशोरी से छेड़खानी के विरोध पर अपराधी ने फायरिंग की. यह घटना मोकामा थाने के मोलदियार टोला में घटी. इस मामले में पीड़िता के परिजनों के बयान पर एफआईआर दर्ज हुई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक दो राउंड हवाई फायरिंग हुई. वारदात करने वाले अपराधी की पहचान कर ली गयी है.
उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अचानक बदमाश घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा. परिजनों ने बदमाश को घेर लिया. वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी. इस बीच बादमाश ने कमर से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा. इससे मौके पर मौजूद लोग दुबक गये. इधर, अपराधी फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >