पटना : दो व्यवसायियों के तीन ठिकानों पर हुई वाणिज्य कर की छापेमारी

पटना : वाणिज्य कर विभाग ने दूसरे दिन भी जीएसटी चोरी करने वाले व्यापारियों के खिलाफ अभियान जारी रखा. शुक्रवार को इसी क्रम में पटना के दो और पटना सिटी के एक व्यवसायी के यहां छापेमारी की गयी. विभाग की बिजनेस इंटेलिजेंस विंग की तरफ से की गयी इस छापेमारी में बड़ी संख्या में टैक्स […]

पटना : वाणिज्य कर विभाग ने दूसरे दिन भी जीएसटी चोरी करने वाले व्यापारियों के खिलाफ अभियान जारी रखा. शुक्रवार को इसी क्रम में पटना के दो और पटना सिटी के एक व्यवसायी के यहां छापेमारी की गयी. विभाग की बिजनेस इंटेलिजेंस विंग की तरफ से की गयी इस छापेमारी में बड़ी संख्या में टैक्स की हेराफेरी करने के प्रमाण मिले हैं. इनके पास से जब्त कागजातों में इसके कई स्तर पर प्रमाण पाये गये हैं.
इसमें सामानों का मूल्य कम करके दिखाना, स्टॉक की तुलना में सामानों की संख्या को कम करके दर्शाना, वास्तविक की तुलना में स्टॉक बुक के मिलान पर सामानों में काफी बड़े स्तर पर गड़बड़ी समेत ऐसे अन्य कई उदाहरण मौजूद हैं. इन व्यापारियों की लेखा पुस्तिका में सबसे ज्यादा धांधली मिली है. अब तक की जांच में करोड़ों रुपये के टैक्स चोरी का मामला सामने आया है. फिलहाल इसकी जांच चल रही है. जांच पूरी होने के बाद ही टैक्स की वास्तविक गड़बड़ी का आंकड़ा स्पष्ट हो पायेगा.
चार करोड़ से ज्यादा के माल जब्त
जिन व्यापारियों के यहां छापेमारी हुई है, उसमें पटना के सर्च एंड सेल प्राइवेट लिमिटेड के दो ठिकाने और पटना सिटी स्थित स्मृति पेपर लिमिटेड शामिल हैं.
सर्च एंड सेल प्राइवेट लिमिटेड आयरन एंड स्टील के पाईप समेत लोहे के अन्य सामानों के बड़े विक्रेता हैं. जबकि स्मृति पेपर कागज का निर्माता कंपनी है. इससे पहले गुरुवार को वाणिज्य कर विभाग ने राज्य के 21 बिस्कुट व्यवसायियों के यहां छापेमारी की थी, जिसमें चार करोड़ से ज्यादा के माल जब्त किये गये हैं.
इन व्यापारियों के पास से करीब इतने की ही टैक्स चोरी का मामला भी बनता है. हालांकि अभी तक इनके सर्च को फाइनल नहीं किया गया है.
फाइनल होने के बाद यह गड़बड़ी बढ़ भी सकती है. फिलहाल चार करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का मामला इनके खिलाफ बनता नजर आ रहा है. इसके अलावा भी अन्य कई व्यापारी भी रडार पर हैं. इनके खिलाफ भी जल्द ही बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू होने जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >