VIDEO : बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके, कटिहार में दो बार लोगों ने महसूस किये झटके

पटना : राजधानी पटना सहित बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किये गये. हालांकि, कहीं से किसी के हताहत होने की सूचना अभी तक नहीं मिली है. बुधवार की सुबह करीब 10:23 मिनट पर महसूस किये गये भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गयी है. इस भूकंप का केंद्र बांग्लादेश का रंगपुर था. […]

पटना : राजधानी पटना सहित बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किये गये. हालांकि, कहीं से किसी के हताहत होने की सूचना अभी तक नहीं मिली है. बुधवार की सुबह करीब 10:23 मिनट पर महसूस किये गये भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गयी है. इस भूकंप का केंद्र बांग्लादेश का रंगपुर था. भूकंप के झटके महसूस किये जाने के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आये.

जानकारी के मुताबिक, राजधानी पटन समेत सूबे के कटिहार, पूर्णिया, मुंगेर, बांका, बेगूसराय, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया, सासाराम और बेगूसराय सहित कई जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. भूकंप से घरों में पंखे हिलने लगे. भूकंप के झटके महसूस किये जाने के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आये. मालूम हो कि बुधवार की सुबह ही जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >