तेजस्वी कब तक सच देखकर भागते रहेंगे : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव कब तक घोटाले और भ्रष्टाचार के लगे आरोपों के सच को देखकर भागते रहेंगे. यह सच उनकी परछाई बन चुकी है, जो हर वक्त उनके साथ रहनेवाली है. यह साये की तरह ताउम्र साथ रहेगा. जदयू […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव कब तक घोटाले और भ्रष्टाचार के लगे आरोपों के सच को देखकर भागते रहेंगे. यह सच उनकी परछाई बन चुकी है, जो हर वक्त उनके साथ रहनेवाली है. यह साये की तरह ताउम्र साथ रहेगा. जदयू प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी सच का सामना करें. कब तक दिल्ली और इधर-उधर घूमकर आप लोगों का ध्यान भटकाइयेगा? उन्होंने अभी राजनीति में चलना शुरू किया है. वह अपने पिता को आदर्श मानने लगे हैं. छल, छद्म, प्रपंच, वंचना, दगा, छलावा और फरेब के वह अभिप्राय बन गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >