सृजन घोटाला : रेखा मोदी के घर आईटी का छापा

पटना : सृजन घोटाला मामले में आज आयकर विभाग ने रेखा मोदी के घर पर छापेमारी की. खबर है कि सृजन घोटाला मामले में आयकर विभाग ने आज पटना, पूर्णिया और भागलपुर में छापेमारी की है. रेखा मोदी पर आरोप है कि उन्होंने सृजन संस्था के संचालक के जरिये आभूषणों की खरीद की. आयकर विभाग […]


पटना :
सृजन घोटाला मामले में आज आयकर विभाग ने रेखा मोदी के घर पर छापेमारी की. खबर है कि सृजन घोटाला मामले में आयकर विभाग ने आज पटना, पूर्णिया और भागलपुर में छापेमारी की है.

रेखा मोदी पर आरोप है कि उन्होंने सृजन संस्था के संचालक के जरिये आभूषणों की खरीद की. आयकर विभाग के छापेमारी के दौरान पुलिस की टीम भी उपस्थित थी. रेखा मोदी का घर एसपी वर्मा रोड के सरस्वती अपार्टमेंट में है.

गौरतलब है कि मामले के प्रकाश में आने के बाद 13 अगस्त 2017 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सृजन घोटाले की सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी थी.सीबीआई ने सृजन घोटाले में 25 अगस्त 2017 को एफआईआर दर्ज करते हुए इसकी जांच शुरू की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >