पटना : तेजस्वी व उनके परिवार के बारे में नहीं बदल सकती धारणा : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव आप कुछ भी कर लें, आपके परिवार के बारे में धारणा बदलनेवाली नहीं हैं. जो दाग लगे हैं, वह कभी मिटने वाला नहीं है. राजद नेता आज कल दिल्ली की यात्रा पर अक्सर रहते हैं. अपने […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव आप कुछ भी कर लें, आपके परिवार के बारे में धारणा बदलनेवाली नहीं हैं. जो दाग लगे हैं, वह कभी मिटने वाला नहीं है.
राजद नेता आज कल दिल्ली की यात्रा पर अक्सर रहते हैं. अपने परिवार का परसेप्शन बदलना चाहते हैं, जो सालो से बना हुआ है. सिंह ने कहा कि शीशे में लोगों की असलियत दिख जाती है. चाहे कितने भी बनावटी चेहरा बनाकर दुनिया में घूमते रहें. सच्चाई सामने आ जाती है. तेजस्वी के परिवार पर घोटालेबाजी, परिवारवाद व भ्रष्टाचार को प्रश्रय देने वाला परिवार के रूप में जाना जाता है.
वह परिवार सच को स्वीकार नहीं करने वाला परिवार है. विरोधी दल के नेता को यह बताना चाहिए कि दिल्ली गये और शिक्षक-छात्रों से मिले तो क्या आपने अकूत संपत्ति के आय का श्रोत बताया. कैसे आप इतने अमीर हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >