पटना : शिक्षक दिवस मनाने की बात कह छात्र-छात्राएं निकले घर से और पहुंचे होटल में ऐयाशी करने

मेगा पैलेस होटल में पुलिस की छापेमारी, छह प्रेमी युगल पकड़ाये पटना : कोतवाली पुलिस ने फ्रेजर रोड के समीप स्थित होटल मेगा पैलेस में छापेमारी की और होटल के कमरे में ऐश करते हुए छह प्रेमी युगल व एक अन्य लड़की को पकड़ा. ये सभी अलग-अलग कमरे में थे और अंदर से दरवाजा बंद […]

मेगा पैलेस होटल में पुलिस की छापेमारी, छह प्रेमी युगल पकड़ाये
पटना : कोतवाली पुलिस ने फ्रेजर रोड के समीप स्थित होटल मेगा पैलेस में छापेमारी की और होटल के कमरे में ऐश करते हुए छह प्रेमी युगल व एक अन्य लड़की को पकड़ा. ये सभी अलग-अलग कमरे में थे और अंदर से दरवाजा बंद था. इसके बाद पुलिस ने सभी लड़कियों को महिला थाना लाया और परिजनों को बुला कर उनके हवाले कर दिया.
पकड़े गये लड़कों में अतुल कुमार (दीघा), राकेश कुमार (पटना), अल्तमस (कंकड़बाग), आदित्य (सुल्तानगंज), प्रशांत कुमार (सीवान) व गौतम (कदमकुआं) शामिल हैं. इन लड़कों के अनुसार लड़कियां उनकी प्रेमिका थी. पकड़े गये लोगों में अधिकांश कॉलेज के छात्र-छात्राएं हैं.
इसमें से एक शिक्षक है और एक बीआईटी सिंदरी का छात्र है. शिक्षक भी अपनी शिष्या को लेकर वहां पहुंचा हुआ था. पांच सितंबर को अपने-अपने घरों से शिक्षक दिवस मनाने की बात परिजनों को बता कर निकले थे.
इस मामले में पुलिस ने होटल के मैनेजर अमित कुमार को पकड़ा है. फिलहाल सभी से पूछताछ चल रही है. एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि छह युवकों व मैनेजर को पकड़ लिया गया है. साथ ही लड़कियों की काउंसेलिंग करायी जा रही है. होटल को सील कर दिया गया है. मामले में जो भी दोषी पाये जायेंगे, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.
प्रेमिका को छोड़ प्रेमी फरार
एक प्रेमी युगल छापेमारी के कुछ देर पहले ही होटल में पहुंचा था. उसने होटल में कमरा ले लिया और प्रेमिका को छोड़ कर कुछ करने के लिए अगल-बगल में चला गया. इसी दौरान होटल में पुलिस पहुंच गयी. पुलिस को देखते ही प्रेमी फरार हो गया और प्रेमिका पकड़ी गयी.
मिली थी पुलिस को सूचना
पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि यहां लड़के-लड़कियों का जमावड़ा लगा रहता है. साथ ही उन्हें कमरे उपलब्ध कराये जाते हैं. इसी बीच जैसे ही पुलिस को उनके होटल में आने की जानकारी हुई.
पुलिस का एक सिपाही ग्राहक बन कर होटल गया और होटल मैनेजर व दूसरे स्टाफ से कई रूम बुकिंग की पूरी जानकारी ली और अंदर का नजारा भी देख लिया. इसके बाद एएसपी ऑपरेशन अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर दी. पुलिस को अचानक देखते ही सभी के होश उड़ गये. हालांकि, पुलिस उन सभी को लेकर बाहर आयी और लड़कों को कोतवाली थाना लाया गया और सात लड़कियों को महिला थाना भेज दिया गया.
दो हजार में दो घंटे के लिए मिल जाता था कमरा
होटल मेगा पैलेस में प्रेमी युगल को बिना किसी पूछताछ के आसानी से कमरे उपलब्ध करा दिये जाते थे. बताया जाता है कि मात्र दो घंटे के लिए होटल प्रशासन दो हजार रुपये वसूलता था. इसके अलावा अगर कुछ खाना है, तो उसके लिए अलग से पैसे वसूल किये जाते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >