पटना : पीएमसीएच में शुरू हुआ 40 बेडों का नया इमरजेंसी न्यूरो वार्ड

पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार को 40 बेड का नया न्यूरो इमरजेंसी आइसीयू शुरू कर दिया गया. पहले दिन 20 गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया. भर्ती हुए सभी 20 मरीज वर्तमान समय में पीएमसीएच के इमरजेंसी व आइसीयू में भर्ती थे. इसके अलावा जल्द ही 60 बेड के नये इमरजेंसी वार्ड […]

पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार को 40 बेड का नया न्यूरो इमरजेंसी आइसीयू शुरू कर दिया गया. पहले दिन 20 गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया. भर्ती हुए सभी 20 मरीज वर्तमान समय में पीएमसीएच के इमरजेंसी व आइसीयू में भर्ती थे. इसके अलावा जल्द ही 60 बेड के नये इमरजेंसी वार्ड को शुरू किया जायेगा, जिसमें मरीज भर्ती किये जायेंगे.
जानकारी देते हुए पीएमसीएच इमरजेंसी के मुख्य ऑक्समिक चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत सिंह ने कहा कि इमरजेंसी वार्ड के सेकेंड फ्लोर पर 40 बेड का नया आइसीयू वार्ड खोला गया है. जिसका उद्घाटन अभी हाल ही में किया गया था. मंगलवार से न्यूरो आइसीयू वार्ड शुरू कर दिया गया. पहले दिन 20 गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया. डॉ अभिजीत सिंह ने कहा कि इमरजेंसी में बेड के अभाव में भटक रहे मरीजों के लिए राहत मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >