पटना : रेलवेकर्मियों को जल्द ही मिलेगा नया जोखिम भत्ता

रेलवे बोर्ड ने जारी किया नया सर्कुलर पटना : रेलवे में ट्रैक मैन, गैंग मैन, की मैन व पेट्रोलिंग के तैनात कर्मियों के अलावा लेवल क्रॉसिंग पर तैनात गेट मैन कर्मियों को जोखिम व कठिनाई भत्ता नये सर्कुलर के हिसाब से मिलेगा. काम के दौरान भारी जोखिम को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने […]

रेलवे बोर्ड ने जारी किया नया सर्कुलर
पटना : रेलवे में ट्रैक मैन, गैंग मैन, की मैन व पेट्रोलिंग के तैनात कर्मियों के अलावा लेवल क्रॉसिंग पर तैनात गेट मैन कर्मियों को जोखिम व कठिनाई भत्ता नये सर्कुलर के हिसाब से मिलेगा. काम के दौरान भारी जोखिम को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने नये भत्ते का सर्कुलर शीघ्र जारी करने वाला है. रेलवे यूनियनों के विरोध व आंदोलन के बाद रेलवे बोर्ड के रिस्क भत्ता से संबंधित प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय की मंजूरी को लेकर भेजा है. इस प्रस्ताव की मंजूरी शीघ्र मिलने की संभावना है.
वित्त मंत्रालय से हरी झंडी मिलती है, तो रिस्क अलाउंस मिलने लगेगा.गौरतलब है कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिश में जोखिम भत्ता बढ़ाने की अनुशंसा की गयी थी. लेकिन, रेलवे बोर्ड ने जोखिम भत्ता नहीं बढ़ाया था. पूर्व मध्य रेल यूनियन कर्मचारी के महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव ने बताया कि ऑल इंडिया रेलवे मेंन फेडरेशन की लंबे समय से मांग रही है कि रिस्क अलाउंस बढ़ाया जाये. हम यूनियनों की डिमांड पर वित्त मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया है और शीघ्र मंजूरी मिलने की संभावना है.
2700 से बढ़ाये जायेंगे 4100 रुपये : की मैन हो या फिर ट्रैक मैन व गैंग मैन को रिस्क अलाउंस 2700 रुपये दिये जा रहे हैं. लेकिन, अब की मैन को 2700 के बदले छह हजार रुपये प्रतिमाह रिस्क अलाउंस के रूप में दिया जायेगा.
इसके साथ ही ट्रैक मैन व पेट्रोलिंग करने वाले ट्रैक मैन को 2700 और ए श्रेणी के लेवल क्रॉसिंग पर तैनात गेट मैन को एक हजार रिस्क अलाउंस मिल रहा है, जिसे बढ़ा कर 4100 रुपये किया गया है. हेल्पर कर्मियों को अलाउंस नहीं मिल रहा था, जिसे 2700 रुपये रिस्क अलाउंस के रूप में दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >