पटना : 6 से 13 सितंबर तक बंद रहेंगे पैथोलॉजी लैब

पटना : ऑल इंडिया मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलाजिस्ट एसोसिएशन ने छह सितंबर से हड़ताल पर जाने का एलान किया है. पटना सहित पूरे बिहार में सरकारी और गैर सरकारी पैथोलॉजी लैब, ब्लड बैंक और इमरजेंसी लैब में कार्यरत करीब 12 हजार टेक्नीशियन छह से 13 सितंबर तक अपना कार्य नहीं करेंगे. ऐसे में सभी संस्थानों में […]

पटना : ऑल इंडिया मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलाजिस्ट एसोसिएशन ने छह सितंबर से हड़ताल पर जाने का एलान किया है. पटना सहित पूरे बिहार में सरकारी और गैर सरकारी पैथोलॉजी लैब, ब्लड बैंक और इमरजेंसी लैब में कार्यरत करीब 12 हजार टेक्नीशियन छह से 13 सितंबर तक अपना कार्य नहीं करेंगे.
ऐसे में सभी संस्थानों में आठ दिनों तक जांच कार्य बंद रहेगा. ऑल इंडिया मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव अमर नाथ सिंह और सचिव देवेंद्र प्रसाद ने साेमवार को संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी.
सचिव देवेंद्र प्रसाद ने कहा कि बिहार में पैथोलॉजी लैब के लिए काउंसिल बनने की मांग केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से की जा चुकी है. काउंसिल बनने से अनधिकृत रूप से बगैर किसी मानक के चल रहे पैथोलॉजी लैबों पर लगाम लगायी जा सकेगी.
साथ ही अवैध रूप से डिग्री बांटने वाले सेंटर भी बंद हो जायेंगे. ऐसे में तय मानक के तहत इंस्टीट्यूट का संचालन किया जायेगा और रिपोर्ट भी मानक के तहत तैयार होगी. देवेंद्र ने कहा कि पटना हाईकोर्ट ने 13 सितंबर तक अवैध पैथोलॉजी लैबों को बंद करने का आदेश दिया है. इसको लेकर टेक्निशियनों में रोष है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >