संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस से जेनरेटर हटाया, बिजली से चलेंगे पंखे

पटना : राजेंद्र नगर-नयी दिल्ली संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस हेड ऑन जेनरेशन(एचओजी) तकनीक से परिचालन कराया जायेगा. इस तकनीक से लैस संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस रविवार को राजेंद्र नगर टर्मिनल से रवाना की गयी. सोमवार से संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस की दूसरी रैक में सुविधा मुहैया करा दी जायेगी. अब संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस में जनरेटर बंद हो जायेगा और इलेक्ट्रिक से पंखे, […]

पटना : राजेंद्र नगर-नयी दिल्ली संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस हेड ऑन जेनरेशन(एचओजी) तकनीक से परिचालन कराया जायेगा. इस तकनीक से लैस संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस रविवार को राजेंद्र नगर टर्मिनल से रवाना की गयी. सोमवार से संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस की दूसरी रैक में सुविधा मुहैया करा दी जायेगी. अब संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस में जनरेटर बंद हो जायेगा और इलेक्ट्रिक से पंखे, लाइट और एसी चलाये जायेंगे.
दानापुर रेलमंडल के डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर के निर्देश पर पिछले छह माह से संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस को एचओजी में परिवर्तन करने का काम किया जा रहा था.
रविवार को एचओसी के उपकरण ट्रेन में लगा दिये गये. फिलहाल, प्रयोग के तौर पर अगले कुछ दिनों तक जनरेटर डिब्बे संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस आयेगी और जायेगी. इसके बाद जनरेटर डिब्बे के पूर्ण रूप से रैक से हटा दिया जायेगा और इस डिब्बे के बदले स्लीपर या फिर एसी के एक डिब्बे जोड़ा जायेगा.
रेलवे अधिकारी ने बताया कि एचओसी तकनीक शुरू करने से अप और डाउन में छह हजार लीटर डीजल की बचत होगी. इससे रेलवे राजस्व में बढ़ोतरी के साथ साथ प्रदूषण भी कम होगा. आने वाले दिनों में सभी एलएचबी रैक वाले ट्रेनों से जनरेटर हटा कर एचओजी सुविधा मुहैया करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >