पटना : कांग्रेस ने हर प्रमंडल में नियुक्त किया प्रभारी

पटना : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी ने अपने पुराने और तपे तपाये नेताओं पर भरोसा जताया है. पार्टी ने अब अपने सांसदों और पुराने क्षत्रपों को प्रमंडलों में प्रभारी नियुक्त करने का फैसला किया है. हालांकि, अब तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है. पार्टी […]

पटना : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी ने अपने पुराने और तपे तपाये नेताओं पर भरोसा जताया है. पार्टी ने अब अपने सांसदों और पुराने क्षत्रपों को प्रमंडलों में प्रभारी नियुक्त करने का फैसला किया है. हालांकि, अब तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है. पार्टी के राज्य में 27 विधायक और तीन विधान पार्षद हैं. सदानंद सिंह को छोड़कर बाकी 29 को राज्य के सभी जिलों में प्रभारी नियुक्त किया गया है. कई लोगों को तीन जिलों की जिम्मेदारी दी गयी है. 2019 को लेकर कांग्रेस की नजरें खासतौर पर यूपी व बिहार पर है.
इनको मिली जिम्मेदारी : डाॅ ज्योति को पटना, अनिल कुमार शर्मा को मगध, मदन मोहन झा को मुंगेर, सांसद मौलाना असरारुल हक को पूर्णिया, सांसद अखिलेश सिंह को तिरहुत, डॉ शकील अहमद को दरभंगा, सदानंद सिंह को भागलपुर, डाॅ अशोक कुमार को कोसी और विजय शंकर दुबे को सारण प्रमंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >