सरकारी अस्पतालों में थायरॉयड की जांच ठप

पटना : राजधानी के सरकारी अस्पतालों में थायरॉयड जांच मशीन होने के बावजूद मरीजों को फायदा नहीं मिल रहा है. पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में थायरॉयड जांच की सुविधा है. लेकिन एक माह से मशीन में जांच के लिए जरूरी केमिकल किट की सप्लाई नहीं होने के कारण मरीजों की जांच नहीं हो रही है. […]

पटना : राजधानी के सरकारी अस्पतालों में थायरॉयड जांच मशीन होने के बावजूद मरीजों को फायदा नहीं मिल रहा है. पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में थायरॉयड जांच की सुविधा है. लेकिन एक माह से मशीन में जांच के लिए जरूरी केमिकल किट की सप्लाई नहीं होने के कारण मरीजों की जांच नहीं हो रही है. अब मजबूरन मरीजों को निजी पैथोलॉजी की ओर रुख कर रहे हैं. वहीं अभी तक गार्डिनर रोड अस्पताल में अभी तक जांच की मशीन ही नहीं है. यहां 100 से अधिक मरीजों को ऐसी जांच की जरूरत होती है. ऐसे में मरीजों को बाहर के लैब में जाना पड़ता है.

महिलाओं को हो रही दिक्कत
ऑटो व हॉर्मोन एनलाइजर मशीन से थायरॉयड की जांच होती है. पीएमसीएच व गार्डिनर रोड में आने वाली गर्भवती महिलाओं को इन जांचों की सलाह दी जाती है. लेकिन अस्पताल में मशीन सिस्टम ठप होने की वजह से महिलाओं को प्राइवेट पैथोलॉजी जाना पड़ता है. बहुत से मरीज जांच के लिए आईजीआईएमएस या फिर एम्स चले जाते हैं. हालांकि वहां जांच का दबाव होने की वजह से लोगों को रिपोर्ट मिलने में काफी दिक्कत होती है. ऐसे में गर्भवती महिलाओं का इलाज शुरू नहीं हो पाता है. पीएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ आरके जैमवार ने बताया कि बीएमआईसीएल को केमिकल सप्लाई के लिए लेटर लिख दिया गया है. जैसे ही सप्लाई होने लगेगी जांच शुरू कर दी जायेगी.
500 मरीजों को लिखी जाती है जांच
अस्पताल सूत्रों की मानें, तो पीएमसीएच में रोजाना 1800 से 2000 नये मरीज इलाज के लिए आते हैं. उनमें करीब 500 के लगभग मरीजों को थायराॅयड की जांच लिखी जाती है. अस्पताल सूत्रों की मानें, तो पीएमसीएच में केमिकल जांच की सप्लाई नहीं हो रही है. बीएमआईसीएल द्वारा केमिकल की सप्लाई की जाती है. केमिकल किट की सप्लाई नहीं होने का नतीजा है कि थॉयराॅयड मशीन बंद कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >