राफेल पर सिर्फ झूठ फैलाने की कोशिश में जुटी है कांग्रेस : शाहनवाज हुसैन

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि राफेल पर कांग्रेस और राहुल गांधी की सिर्फ और सिर्फ दुष्प्रचार का अभियान चलाने की कोशिश है. राहुल गांधी के एक-एक दावे मिथ्या पर आधारित हैं. कांग्रेस के समय जो राफेल की कीमत खरीद के लिए तय हुई थी उससे 9 फीसदी […]

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि राफेल पर कांग्रेस और राहुल गांधी की सिर्फ और सिर्फ दुष्प्रचार का अभियान चलाने की कोशिश है. राहुल गांधी के एक-एक दावे मिथ्या पर आधारित हैं. कांग्रेस के समय जो राफेल की कीमत खरीद के लिए तय हुई थी उससे 9 फीसदी कम दर पर 36 राफेल विमान का सौदा हुआ है. हुसैन ने कहा कि ये पूरी तरह ईमानदारी का सौदा है. इसमें कोई अनियमितता नहीं है. कांग्रेस पूरी तरह दुष्प्रचार में लगी है. उन्होंने कहा कि राफेल से जुड़े एक-एक बिंदु पर जवाब दे दिया गया है, लेकिन कांग्रेस सुनने को तैयार नहीं है. अनिल अंबानी या उनकी कंपनी को फायदा पहुंचाने का अरोप अनर्गल है. राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए कि राफेल की खरीदारी में एक दशक का विलंब कांगेस की सरकार में क्यों हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >