पटना : पटना-दीघा रेलखंड नवंबर तक खाली करेगा रेलवे

पटना : रेलवे पटना-दीघा रेलखंड को इस साल नवंबर तक खाली कर देगी. बिहार सरकार को यह जमीन हस्तांतरित करने के बाद इस पर पड़ी रेलवे की पटरियां और अन्य सामान हटाने के लिए टेंडर से एक एजेंसी को जिम्मेदारी दे दी गयी है. यह एजेंसी अगले दो दिनों में जमीन पर से रेलवे की […]

पटना : रेलवे पटना-दीघा रेलखंड को इस साल नवंबर तक खाली कर देगी. बिहार सरकार को यह जमीन हस्तांतरित करने के बाद इस पर पड़ी रेलवे की पटरियां और अन्य सामान हटाने के लिए टेंडर से एक एजेंसी को जिम्मेदारी दे दी गयी है.
यह एजेंसी अगले दो दिनों में जमीन पर से रेलवे की सामग्रियों को हटाने का काम शुरू करेगी. रेलवे के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इस एजेंसी को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया है कि हर हाल में इस साल 30 नवंबर तक पटना-दीघा रेलखंड खाली कर दें. निर्देश के बाद एजेंसी इस काम में जुट गयी है और काम शुरू करने की तैयारी कर रही है. बता दें कि 150 साल पुरानी आर ब्लॉक-दीघा रेल लाइन पर छह लेन की सड़क बनेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >