Death from COVID-19: बिहार में कोविड-19 से 12 और लोगों की मौत, आंकड़ा पहुंचा 400

Death from COVID-19: पटना : बिहार में पिछले 24 घंटे में 12 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है. इनमें सबसे अधिक मौत पटना में हुई है. पटना में कुल चार लोगों की मौत कोविड-19 से हुई है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना से मरनेवालों की संख्या बढ़ कर 400 पहुंच गयी है. बिहार में अब तक मिले 71794 कोरोना संक्रमितों में 46265 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं. अर्थात, बिहार में ठीक होनेवालों का प्रतिशत 64.44 हो गया है.

स्वास्थ्य विभाग से मिली सूचना के मताबिक, पिछले 24 घंटे में बिहार में 12 लोगों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में पटना में 04, वैशाली में 02, भागलपुर में 01, भोजपुर में 01, मुंगेर में 01, नवादा में 01, पूर्वी चंपारण में 01 और सारण में 01 व्यक्ति की मौत कोविड-19 से हुई है.

इसके साथ ही कोविड-19 से बिहार में मरनेवालों को आंकड़ा 400 पहुंच गया है. अब तक पटना में 71, भागलपुर में 34, गया में 26, रोहतास में 23, नालंदा में 20, मुंगेर में 19, मुजफ्फरपुर में 15, भोजपुर में 15, पूर्वी चंपारण में 14, समस्तीपुर में 12, सारण में 12, बेगूसराय में 11, वैशाली में 11, दरभंगा में 10, पश्चिम चंपारण में 10 और नवादा में 10 लोगों की मौत हुई है.

इसके अलावा सिवान में 08, अररिया 07, कैमूर में 07, जहानाबाद में 06, खगड़िया में 06, औरंगाबाद में 05, जमुई में 05, सीतामढ़ी में 05, बक्सर में 04, किशनगंज में 04, लखीसराय में 04, पूर्णिया में 04, मधेपुरा में 04, अरवल में 03, बांका में 03, कटिहार में 03, मधुबनी में 02, शेखपुरा में 02, सुपौल में 02, गोपालगंज में 01, सहरसा में 01 और शिवहर में 01 व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बिहार में अब तक कुल 46265 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं. जबकि, वर्तमान में 25128 लोग अब भी कोरोना से संक्रमित हैं. बिहार में अब तक कुल हुई 870852 लोगों के सैंपल की जांच की जा चुकी है. इनमें से 71794 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं.

Posted By : Kaushal Kishor

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >