पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि जो ताकतें जेएनयू में भारत तोड़ने के नारे लगाती हैं. कोरेगांव में दलितों को उकसा कर हिंसा कराती हैं और कश्मीर के अलगाववादियों से हमदर्दी जताती हैं, उन्हीं ताकतों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रची. जब ठोस सबूत के आधार पर पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई तो राहुल गांधी और वामपंथी उनके बचाव में उतर आये. वकालत, लेखन और अध्यापन जैसे सम्मानित पेशे में अपना हिंसक चेहरा छिपाकर बैठे कुछ लोग मानवाधिकार के नाम पर देश विरोधियों की पैरवी कर रहे हैं.
मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि रेलवे के होटल के बदले जमीन लेने के मामले में राबड़ी, तेजस्वी सहित 10 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर होने और चारा घोटाले मामले मे जमानत रद्द होने से बौखलाये लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार सरकार पर राजनीतिक टिपण्णी कर फिर जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया है.
