पटना : सूबे में ‘खीर’ को लेकर मचे सियासी घमासान पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि चावल और दूध किसी का हो, लेकिन 2019 में खीर एनडीए ही खाएगा. बिहार में एनडीए एकजुट है और रहेगा. चारा खाकर बिहार को बदनाम करने वाले अब खीर खाकर तृप्त होना चाह रहे हैं, लेकिन उनकी लालसा कभी पूरी होने वाली नहीं है. पांडेय ने रालोसपा और लोजपा को लेकर राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह की भविष्यवाणी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि संसदीय राजनीति से बेदखल सिंह अब भविष्यवाणी करने लगे हैं.
पटना : चावल और दूध किसी का हो, खीर एनडीए ही खाएगा : मंगल पांडेय
पटना : सूबे में ‘खीर’ को लेकर मचे सियासी घमासान पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि चावल और दूध किसी का हो, लेकिन 2019 में खीर एनडीए ही खाएगा. बिहार में एनडीए एकजुट है और रहेगा. चारा खाकर बिहार को बदनाम करने वाले अब खीर खाकर तृप्त होना चाह रहे हैं, लेकिन […]
