पटना : सामूहिक दुराचार के दुर्लभ केस में भी सरकार अपराधियों के साथ: तेजस्वी

पटना : विधानसभा में नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुजफ्फरपुर बालिका गृृह मामले को लेकर सरकार पर फिर से हमला बोला है. सोमवार को उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में संस्थागत सामूहिक दुराचार का का यह दुर्लभ केस है. यहां एक ही छत के नीचे 40 बच्चियों के साथ सरकार के संरक्षण में […]

पटना : विधानसभा में नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुजफ्फरपुर बालिका गृृह मामले को लेकर सरकार पर फिर से हमला बोला है. सोमवार को उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में संस्थागत सामूहिक दुराचार का का यह दुर्लभ केस है. यहां एक ही छत के नीचे 40 बच्चियों के साथ सरकार के संरक्षण में दुराचार हुआ. सरकार के संवेदनहीन हुक्मरानों द्वारा आत्मा को झकझोरने वाले कुकृत्य में कार्रवाई नहीं की जा रही है.
सरकार बच्चियों के साथ अमानवीय अत्याचार करने वालों को सजा दिलाने की बजाय बचा रही है. तेजस्वी ने कहा कि ऐसा करना 11 करोड़ बिहारवासियों के जनादेश का चीरहरण करने जैसा है. सरकार लड़कियों की हत्या पर शर्म भी नहीं कर रही है. तीन महीने बाद सरकार शरमाती है, लेकिन नैतिकता और अंतरात्मा उसकी अभी नहीं जगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >