पटना : 11वीं में नामांकन की अंतिम तिथि 29 अगस्त

पटना : राज्य के 3,262 इंटरमीडिएट शिक्षण संस्थानों में 11वीं कक्षा में ओएफएसएस के माध्यम से नामांकन के लिए बिहार बोर्ड ने तिथि दो दिन बढ़ा दी है. बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि अंतिम तिथि बढ़ा कर 29 अगस्त कर दी गयी है. अत: स्कूल-कॉलेजों द्वारा 28 व 29 अगस्त को भी प्रथम […]

पटना : राज्य के 3,262 इंटरमीडिएट शिक्षण संस्थानों में 11वीं कक्षा में ओएफएसएस के माध्यम से नामांकन के लिए बिहार बोर्ड ने तिथि दो दिन बढ़ा दी है.
बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि अंतिम तिथि बढ़ा कर 29 अगस्त कर दी गयी है. अत: स्कूल-कॉलेजों द्वारा 28 व 29 अगस्त को भी प्रथम सूची में चयनित विद्यार्थियों का नामांकन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि पूर्व घोषित अंतिम तिथि 27 अगस्त तक करीब 8 लाख विद्यार्थियों का दाखिला हुआ है.
इसे देखते हुए छात्र हित में नामांकन कि तिथि दो दिन बढ़ायी गयी है. इस दौरान नामांकन का आंकड़ा 8.5 से नौ लाख तक पहुंचने की संभावना है. इसके बाद तिथि नहीं बढ़ायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >